नैनीताल। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने क आ है कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री बदल कर ने प्रयोग क, ,ही है। खुद को विश्व की सबसे बङी पार्टी कहने वालों को यह भी सोचना होगा कि मुख्यमंत्री बदल देने से पाप नहीं धुल जाते।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री यादव ने कैची मंदिर में नीब करौली बाबा के दर्शन किए। मंदिर में रहकर देश समाज की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बाबा की शिला में माथा टेका। मंदिर समिति पदाधिकारियों व भवाली कांग्रेस नगर अध्यक्ष हितेश साह ने नीब करौली महाराज की फ़ोटो भेंट कर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कैंची में पत्रकारों से मुखाबित होकर कहा कि कांग्रेस निष्ठावान कार्यकर्ताओ की पार्टी है। कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करेंगे। जिससे पार्टी सत्ता में काबिज होगी। गांव गांव में जाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से गांधीवादी है। भारतीय जनता पार्टी को निशाने में लेते हुवे कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से पाप नही धुलते। जनता अब कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है।
कैची पहुँचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि छोटा हो या बड़ा कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता एकसमान है। सभी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाईकमान के फैसले में सभी कार्यकर्ता अमल करते हैं। हम लोगो की भावनाओ के अनुसार काम करने की कोशिश करते हैं।
भाजपा हमेशा से खेमेबाजी को लेकर चर्चा में रही है। कांग्रेस में सबकी भावनाओ की कद्र की जाती है। छोटा बड़ा कार्यकर्ता सभी एकसमान है। हाईकमान पार्टी के फैसले सभी पर लागू होते हैं। कैची पहुँचे प्रभारी ने इस बार विधानसभा चुनाव में युवाओ की बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल डीजल, गैस, किसान व महिला उत्पीड़न अहम हिस्सा होगा। लोग आज समझ गए हैं कि भाजपा सरकार ने इन सभी के नाम पर जनता को किस हद तक छला है। इसका खामियाजा भाजपा को इस विधानसभा में भुगतना होगा। कांग्रेस को जनता जल्द सत्ता में देखना चाहती है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक सरिता आर्या, पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष हितेश साह, हेम आर्या, सुमित हृदेश, खष्टी बिष्ट, मीना बिष्ट, तरुण साह, दयाल आर्या, कन्नू बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, भुवन तिवारी, जेडी कत्यूरा, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।






