*हल्द्वानी से थल जा रही गाङी खाई में गिरी, तीन महिलाओ की दर्दनाक मौत*

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। हल्द्वानी से थल की ओर आ रही एक बोलरो गाङी बेरीनाग के पास खाई मनः गिर गई। इस हादसे में वाहन सवार तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना सुबह छह बजे के आसपास की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो संख्या यूके 05 टीए 17 54 कल देर रात हल्द्वानी से थल के लिए रवाना हुआ। इस वाहन में चालक अनिल सिंह कन्याल के अलावा चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुङी तङीगांव, बृजेश चंद पुत्र भावेश चंद निवासी लेजम कौली थल, रश्मि चंद पत्नी वृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद, निवासी कौली,:प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी निवासी गैना बङालू, सवार थे। वाहन बेरीनाग के पास गोदिगाङ पहुंचते ही खाई में जा गिरा। सङक हादसे की सूचना मिलते ही बेरीनाग के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने रश्मि चंद,;गीता चंद और प्रियंका चंद को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad