अल्मोङा। अल्मोङा के जागेश्वर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को विजय संकल्प यात्रा के दौरान पाई सफलता मिली। आज जागेश्वर विधानसभा के लमगडां के रामलीला मैदान में विजय संकल्प यात्रा के दौरान लमगङा के युवा ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ कांग्रेस के भी कई कार्यकताओं ने भाजपा भी सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में 15 ग्राम प्रधान व 12 क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्य शामिल है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में लमगङा पहुंची विजय संकल्प यात्रा का कार्यकताओं ने स्वागत किया। यहां हुई सभा में भाजपा नेताओं ने ब्लाक प्रमुख श्री बगडवाल की भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। यहां हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड में भाजपा एकमात्र दल है, जिसे राज्य की जनता स्वीकार कर चुकी है। कांग्रेस की आपसी लङाई के चलते भाजपा को एक बार फिर दोबारा सत्ता मिल ही है। कहा कि जागेश्वर विधानसभा की जनता अब फिर गलती न करें। इतना तय है कि इस चुनाव में जागेश्वर में कमल खिलेगा।
सांसद अजय टम्टा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज फिर राज्य की जनता भाजपा को सत्ता सौंपने को तैयार है। जागेश्वर विधानसभा में भी इतिहासबनने जा रहा है। सभा को प्रदेश सचिव व यात्रा संयोजक पुष्कर काला सहित यात्रा के अल्मोडा प्रभारी रमेश बहुगुणा ,कोआपरिेटव बैंक के चेयरमैन ललित लटवाल,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुभाष पान्डे ,गिरीश खोलिया,आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। मंडल अध्यक्ष लमगडा,संजय डालाकोटी,मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रकाश भट्ट,मंडल अध्यक्ष दन्यां गोपाल सिंह बिष्ट,गौरव पान्डे,मोहन सिंह मेहरा ,पूरन बिष्ट ,नरेन्द्र बिष्ट,दीपक पान्डे, राजेन्द्र बिष्ट,मदन रावत,हरीश बोरा,बालम कपकोटी,हरीश कपकोटी,श्याम नारायण पान्डे,बलवन्त गैडा,मनोज पंत ,गोधन भैसाेडा,किरन पंत ,पूनम पालीवाल,देवकी बिष्ट,प्रेमा बिष्ट सहित सैकङों कार्यकरताओं ने यात्रा का स्वागत किया।






