*कंपनी में एचआर बता युवती को लिया झांसे में, दो दोस्तों के साथ मिल किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट*

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज स्थित सिडकुल की फैक्ट्री में काम करने वाली युवती को नियमित नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। पहले एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। 13 अगस्त 2020 को काम की तलाश में एक कम्पनी में जा रही थी। तभी उसकी मुलाकात जिला शाहजहांपुर ग्राम कुंदना, निगोही निवासी सुखवीर सिंह यादव पुत्र सुंदरलाल से हुई। आरोपी ने युवती को बताया कि वह फैक्ट्री में एचआर के पद पर कार्यरत है। उसे परमानेंट नौकरी दिला सकता है। इसके बाद आरोपित ने युवती को झांसे में ले लिया। इसके बाद 27 अगस्त को सुखवीर यादव उसके किराए के घर में जा पहुंचा। आरोपित ने उसके साथ शारीरिक सम्बध बनाए। इस वजह से युवती गर्भवती हो गयी। आरोप है कि सुखवीर ने उसको जबरन गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। चार दिसम्बर 2020 को सुखवीर सिंह दो दोस्त विक्की गुप्ता व एक अन्य के साथ उसके घर पर आ पहुंचे। तीनों ने उसके साथ गैंगरेप कर एमएमएस बना लिया। इसके बाद 22 अप्रैल को फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
23 अप्रैल 2021 को वह आरोपितों की हरकत से विवश होकर रुद्रपुर में आकर रहने लगी। 21 फरवरी 2022 को आरोपित सुखवीर यादव उसे पंतनगर सिडकुल ढाल के पास उसे मिल गया। आरोपित दो साथियों के साथ शारीरिक सम्बध बनाने का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने आराोपित सुखबीर यादव, विक्की गुप्ता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad
Ad