*संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने लगाया रक्तदान शिविर*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर इकाई के संयोजन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि डा अम्बेडकर ने न केवल भारत का संविधान तैयार किया, बल्कि देश को नई दिशा दी।
भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की उपस्थिति में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे। उनके द्वारा समाज के सुधार व भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किय। इस मौके पर सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश आर्य, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, नगर मंडल उपाध्यक्ष मनीष पाल, ई. दिनेश सिंह, पंकज अधिकारी, राहुल झींगरन, विनोद जायसवाल, नगर मंत्री दीपक मेहरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री रवीन्द्र बाली, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेश राजौर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र कश्यप, महामंत्री मनोज वर्मा, भाजपा नेता दीपक मेहरा जी, विजय मनराल जी, हरीश आर्य, जितेन्द्र मेहता, हितेश पाण्डे, कमलेश जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैया जायसवाल, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कनिष्क ढींगरा, नगर प्रमुख सोशल मीडिया कपिल अग्रहरि, अतुल जायसवाल, नगर मीडिया प्रभारी रेनू टण्डन, चन्द्र शेखर जोशी, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजेश भारद्वाज, कनव अग्रवाल, प्रेम सिंह पाती, बिन्देश जायसवाल, रोहित ठाकुर, विशु शर्मा, विष्णु सक्सेना, रवि गुप्ता, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad