स्वच्छता को अपनाते हुए समग्र समाज के लिए प्रेरणा श्रोत बने महात्मा गांधी : आदित्य पुरी

ख़बर शेयर करें -

स्वच्छता को अपनाते हुए समग्र समाज के लिए प्रेरणा श्रोत बने महात्मा गांधी : आदित्य पुरी
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गांधी जी की पुण्यतिथि पर परिचर्चा आयोजित
भिण्ड, 30 जनवरी।
 जब हमें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है, तो समझना चाहिए कहीं न कहीं मूल स्वरूप से पतित हैं, स्वच्छता मानवीय चेतना का प्रतीक है, वेदों में उपदेश मिलता है, आंतरिक व बाहरी स्वच्छता दोनों ही आवश्यक है, आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, जिनके द्वारा स्वच्छता को अपनाते हुए समग्र समाज के लिए प्रेरणा श्रोत रहे, हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात भागवाताचार्य आदित्य पुरी महाराज ने नेहरू युवा केन्द्र  भिण्ड के तत्वावधान मे विकास केन्द्र ग्रामीण युवा संगठन के सहयोग से आयोजित परिचर्चा संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में कही। अध्यक्षता पत्ती वाले महाराज ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अध्यात्म भारती के संयोजक रामप्रकाश तिवारी, महिला बाल विकास समिति के सचिव शिवभान सिंह राठौर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिसद के रौन ब्लॉक समन्वयक जेपी शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल शर्मा मंजू एडवोकेट, महेश दीक्षित उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता आदित्य पुरी ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, जिसका स्वच्छ रहना नितांत आवश्यक है। भिण्ड शहर में गौरी सरोवर एतिहासिक जल सरोवर है, जो भिण्ड की पहिचान है, इसको स्वच्छ व संरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वेदों में भी जलाशयों का विशेष महत्व बताया गया है, भगवान की प्राप्ति भी निर्मल तन-मन से प्राप्त होती है।
विशिष्ट अतिथि अध्यात्म भारती संस्कृत के संयोजक रामप्रकाश तिवारी के गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने स्वच्छता  की मिशाल पूरे विश्व को पेश की थी। उनकी महानता के पीछे स्वच्छता के लिए किए कार्यों की मुख्य भूमिका है, उन्होने सार्वजनिक रूप से कभी गंदगी स्वयं साफ करने में कभी हिचक नहीं की।
महिला बाल विकास समिति के सचिव शिवभान सिंह राठौर ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जब तक इस कार्य में जन भागीदारी नहीं होगी, तब तक सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि गौरी सरोवर की स्वच्छता व अद्र्धनारीश्वर के घाट की सफाई के लिए हम तन-मन-धन से तयार हैं। जन अभियान परिसद के ब्लॉक समवायक जेपी शर्मा  व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा मंजू, नेहरू युवा केन्द्र के एनवाईसी हरेकृष्ण शर्मा ने भी स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आयुष सक्सेना, तेजप्रताप सिंह, मोहित पुरोहित, कृष्ण कुमार दीक्षित, उपेन्द्र व्यास, संजय यादव इत्यादी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad