*डीएम के आदेश पर सरकारी दफ्तरों में छापे: उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गायब मिले कर्मचारी*

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जनपद अंतर्गत अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी चम्पावत अनिल कुमार चन्याल, लोहाघाट रिंकु बिष्ट द्वारा राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा अपराह्न 12:50 बजे सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, टनकपुर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, टनकपुर एवं 2 प्रशासनिक अधिकारी, 3 प्रधान सहायक 3 वरिष्ठ सहायक तथा 1 डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेट उपस्थित पाए गए। उक्त के अतिरिक्त 1 मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जो कि दिनांक 2 मई दुर्घटना में घायल होने से चिकित्सा अवकाश में है।
वही उपजिलाधिकारी सदर द्वारा विकास खंड कार्यालय चंपावत का 11:40 बजे औचक निरीक्षण किया गया। उपस्थिति पंजिका में कुल 10 कर्मचारी दर्ज थे। निरीक्षण के समय 9 कर्मचारी उपस्थित पाए गए।। श्रीमती शबनम कुरैशी सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंपावत का दिनांक 17 एवं 18 मई को टूर दर्ज था तथा 19 व 20 मई को वह अनुपस्थित पाई गई।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 12:10 बजे निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में 19 कर्मचारी दर्ज थे। निरीक्षण के समय त्रिलोचन जोशी पीआरडी स्वयंसेवक 19 व 20 मई को बिना अवकाश के अनुपस्थित पाये गए।
उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट द्वारा 11:45 पर उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का औचक निरीक्षण किया गया उपस्थिति पंजिका में कुल 42 कर्मचारी दर्ज थे। जिसमें से नवीन कनौजिया फार्मेसिस्ट पूर्णागिरि मेला ड्यूटी पर, डोली वर्मा बीएसडब्ल्यू का वैक्सीनेशन हेतु चमलदेव पर, एलएन रखोलिया का टनकपुर चिकित्सालय जाना एवं डॉक्टर कीर्ति विश्वकर्मा व डॉ छाया बोरा का स्पेशल लीव पर होना बताया गया।
चिकित्सालय में स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।
वही उप जिलाधिकारी लोहाघाट द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय, लोहाघाट का 1:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया।
उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया गया कि पंजिका में कुल 4 कर्मचारी दर्ज हैं। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी लोहाघाट के कक्ष में ताला लगा हुआ पाया गया। मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री हीरा देवी द्वारा उपस्थिति पंजिका दिखाई गई, जिसमें सुपरवाइजर कमला मर्तोलिया व कुसुम कोहली, वरिष्ठ सहायक चंदन सिंह बोरा, एवं अनु सेविका पार्वती देवी के नाम दर्ज है। परंतु मौके पर उक्त में कोई भी कार्मिक उपस्थित नहीं मिले।
सुपरवाइजर कमला मर्तोलिया और अनुसेविका पार्वती देवी द्वारा उपस्थिति पंजिका के 20 मई के कॉलम में हस्ताक्षर किए गए थे। अन्य 2 कार्मिकों द्वारा दिनांक 20 मई के कॉलम में हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। ये कार्मिक निरीक्षण के दौरान भी उपस्थित नही मिले।
उप शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान 12:10 बजे पाया कि उपस्थिति पंजिका में 8 कर्मचारी दर्ज हैं श्री वल्लभ रावत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभिलेखों के सत्यापन एवं शासकीय कार्यों के निष्पादन हेतु 31 मई 2022 तक उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय गंगोलीहाट गए हुए है।

Ad
Ad