चुनाव नजदीक है, तैयारी में जुट जाएँ कायॅकताॅ: विशन सिंह चुफाल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आज पहली बार नैनीताल जिले में पहुंचे। रामनगर, कालाढूंगी और हल्द्वानी में उन्होंने स्वागत समारोहों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए अब समय बहुत कम बचा है। कार्यकर्ताओं को जनता की नब्ज टटोलकर धरातल पर काम करना होगा। कार्यकर्ता से संगठन में सर्वोपरी है। उसी से पूरा संगठन है।
गुरुवार को चुफाल नैनीताल जिले में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कम समय में कार्यकर्ताओं को काफी काम करना है। जनता की नब्ज देखकर कार्यकर्ता धरातल पर काम करें। काम की वजह से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है। जो काम कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में किये जाने के वायदे किए थे, उन कार्य को अवश्य पूरा करें।
क्षेत्र में काम होने से जनता का विश्वास पार्टी कार्यकर्ताओं पर बढ़ेगा। उन्होंने बातों ही बातों में उनको भी नसीहत दी कि जो मंत्री संग फ़ोटो खिंचाकर उसका फायदा लेकर केवल अपना काम निकलवाते हैं। कहा कि इससे  कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने दिया जाएगा। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के हर घर नल योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कहा।

Ad
Ad