सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने वाला मुखानी पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कियि है।
पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी दीपक कुमार पाण्डेय ने मुखानी थाने में नामजद तहरीर दी गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के नाम का झांसा देकर उससे लगभग 7 लाख रुपए की रकम हड़प ली। उपरोक्त हड़पी गई रकम वापस नहीं कर रहे हैं। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की विवेचना कर रहे आरटीओ रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक निर्मल लटवाल ने जालसाजी से संबंधित समस्त तथ्यों की गहनता के साथ जांच की। जिसमें गवाहों के बयान एवं इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को भी शामिल किया गया, विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मुख्य आरोपी अमित मिश्रा, पुत्र पुरन चन्द्र मिश्रा, निवासी एफ-8 जज फार्म थाना मुखानी को क्रियाशाला तिराहे मुखानी से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Ad
Ad