राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के बजाए कांग्रेस जोड़ो यात्रा करने की जरूरत: कैलाश विजयवर्गीय

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही भारत को विश्व गुरू बना सकते हैं। 2014 के बाद देश में विकास की नई तेजी आई है।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एमबीपीजी कॉलेज सभागार में प्रबुध्द जन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ने की चिंता छोड़कर भारत जोड़ो नही कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने चाहिए। जिसकी राहुल गांधी के साथ कांग्रेस को जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में मजबूत होकर निकला है। विश्व के सारे देश जानते है की भारत आज एकजुट और मजबूत ताकत है।


भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 हट गई, अलगाववादी ताकतें बैन हो गई।आज सारी दुनिया की आशा की किरण भारत है। कहा कि सीमा से जुड़े राज्य जहां भाजपा सरकार नही है, वहां से नकली नोटों, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी हो रही है। पश्चिम बंगाल से देश में नकली नोट आ रहे हैं। कहा कि यह देश किसी राजनैतिक दल का नही है। जाति और धर्म के आधार पर देश को नही बंटने देंगे। कहा कि संगठन और सरकार की परिस्थिति का नोट बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखूंगा। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर विराम लगाया। कहा कि राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है। उत्तराखंड सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत तो होगा तो देश मजबूत होगा। इसलिए बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों को अपने बूथ में घर -घर जाना चाहिए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस समय गृह मंत्री अमित शाह ने देश विरोध गतिविधियों में एक संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बारे में सभी को जानकारी होगी। पीएफआई नाम के इस संगठन के बारे में घर -घर जाकर लोगों को बताएं। ये लोग अपने देश का नमक खाते हैं और फिर देश को अस्थिर करने का काम करते हैं।
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजन सिंह बिष्ट,प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैडा, श्रीमती सरिता आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, समीर आर्य, महामंत्री प्रदीप जनोटी, कमलनयन जोशी, कार्यक्रम संयोजक प्रताप बिष्ट सह संयोजक कैलाश भगत व जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad