मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामों को नहीं पचा पा रहे हैं हरीश रावत: चंदन बिष्ट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट ने पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत के उस बयान की निन्दा की जिसमे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी को नासमझ और घामड़ी कहा है। कहा कि पूर्व मुख्यमन्त्री को इस तरह के अर्नगल बयान नही देने चाहिए। मुख्यमन्त्री श्री धामी प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्प है और बहुत ज्यादा मेहनत कर इस प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने जबरन धर्मान्तरण एवं महिलाओं के आरक्षण के जैसे महत्वपूर्ण बिल लाकर प्रदेश में एक नई मिसाल पैदा की एवं भ्रष्टाचारियो के ऊपर कड़ी कारवाई की जा रही है सभी को जेल के सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। भर्ती घोटाले में लिप्त सभी लोगो को जेल भेजा जा चुका है और जिसमे अधिकाश पूर्व मुख्यमन्त्री के कार्यकाल के ही घोटाले है।
उनके मुख्यमन्त्री काल के विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा में गलत नियुक्तियों की बात खुद स्वीकार चुके है जिसमे उन्होने अधिकतम अपने ही पारिवारिक सदस्यों की नियुक्ति की । पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत राजनैतिक हाशिए चल रहे है व अपनी गलतियो को भाजपा के मध्ये मढ़ रहे है लेकिन अपने कार्यकाल के घोटालो पर आख बन्द करके बैठे है, और उनके मुख्यमन्त्री काल का भ्रष्टाचार जग जाहिर है।
तभी प्रदेश की जनता ने लगातार 2 बार भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौपी और प्रदेश मुख्यमन्त्री धामी जी के नेतृत्व में निरन्तर विकास की और बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमन्त्री हरीश रावत को जनता ने बार बार नकार दिया है। इसी बौखलाहट के कारण पूर्व मुख्यमन्त्री अर्नगल बयान बाजी कर रहे हैं उनको इस तरह की बयानबाजी न कर अपने गिरेबान में झाकना चाहिए एवं भारत जोडो यात्रा की जगह कांग्रेस को जोड़ने की यात्रा निकालनी चाहिए। श्री रावत कांग्रेस में अपने स्थायीत्व के लिए इस तरह की बयान बाजी कर रहे है और उनका मुस्लिमपरस्त होना जग जाहिर है।

Ad
Ad