हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने 370 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। पुलिस ने
52 लाख 62 हजार कीमत के खोये हुए 370 मोबाइल किए रिकवर किए। पुलिस ने इस वर्ष दो करोड़ रुपए से अधिक कीमत के मोबाईल बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये, त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल फोनों को रिकवर करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया।
आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व हरबंश,अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारीऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2022 से अब तक IMEI नम्बरों को सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 370 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये।
आज बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बरामद मोबाइल शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी। अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया। बरामद 370 मोबाइल की कीमत 52 लाख,62 हजार रूपये आंकी गई।
वर्ष 2022 में अब तक पुलिस ने कुल 1468 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत दो करोड रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस टीम में संजय कुमार, कांस्टेबल किशन सिंह कुॅवर, नरेश मेहरा,बलवन्त सिंह बिष्ट, पिंकी जोशी आदि थे।
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5000 रुपए नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
एसएसपी ने बताया कि माह अक्टूबर 2022 से अब तक की मोबाइल रिकवर किए हैं। इनमें सैमसंग – 34 कीमत 680000,- रियलमी- 56 कीमत 784000 रूपए रेडमी- 47 कीमत- 658000 रूपए, ओप्पो – 66 कीमत 990000 रूपए वीवो – 67 कीमत 1005000 रूपए, नोकिया 05 50000 रूपए, एमआई 10 कीमत 100000 रूपए,टैक्नो – 14- कीमत 140000 रूपए,इन्फिनिक्स 08- 80000 रूपए मोबाइल,- नारजो- 12- 120000 रूपए, वन प्लस- 06 150000 रूपए,पोको- 05 कीमत – 90000 रूपए,आईक्यू- 03- कीमत 51000 रूपए, मोटोरोला – 03 कीमत 30000 रूपए,लैनेवो टैबलेट एक कीमत 12000 रूपए – इन एक कीमत -12000 रूपए, लावा एक कीमत -6000 रूपए,आईटल- 03 कीमत 24000 रूपए, ऑनर-दो कीमत 20000 रूपए अन्य 26 मोबाइल, कीमत 260000 रूपए है।






