बाजपुर। कांग्रेस के केंद्रीय व प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस ने आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाज़पुर में #हाथ_से_हाथ_जोड़ो अभियान की शुरुआत की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज सत्तारूढ पार्टी जनता को गुमराह कर रही है। झूठ के सहारे सत्ता में काबिज भाजपा ने देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। कहा कि एकता और भाईचारे के लिए राहुल गांधी द्वारा देश के नाम दिए गए संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे हाथ_से_हाथ_जोड़कर नफ़रत, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ अलख जगाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब प्रदेश व देश की सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। जोशीमठ के हालात और, बिगड रहे हैं
सरकार के प्रभावित परिवारों के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं है। इस यात्रा में सैकडों कार्यकर्ताओं शामिल थे।