मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे युकां कार्यकर्ता पुलिस ने लिए हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे का युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। कार्यकर्ता युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की अगवाई में बुधपार्क के पास से ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। युकां कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के पुलिस फोर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि अंकिता हत्या कांड, पेपर लीक, भर्ती घोटाले की सीबीआई जाँच करवाई जाए, ताकि हाकम का असली हकीम कौन है पता चल सके। कहा कि सीएम जहाँ भी जाएंगे युकां वहाँ विरोध करेगी।
युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई दौरे कर प्रदेश के खजाने को बर्बाद कर रहे हैं जनता समस्याओं से जूझ रही है। युवा सीबीआई जाँच की मांग कर रहे। भाजपा सरकार असली गुनहगारों को बचाने का काम कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी, प्रदेश महासचिव रोहित कुमार, राधा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री कानून बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से खुद स्वागत करवा रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है।
इस दौरान प्रदीप नेगी, राजू रावत, सचिन राठौर, सन्दीप भैसोड़ा, राहुल पन्त, रितिक आर्या, सचिन, सुजल,सौरभ,म कुमार, मयंक गोस्वामी, इशरत अली, नाजिम आँसारी, निखिल कुमार, नीरज आगरी, जतिन अग्रवाल, त्रिलोक कठायत, अरबाज खान, सुहैल सीड, शानू अल्वी कैफ़ सैफी विनोद कुमार हैप्पी माहेश्वरी, नवल फूलरा आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad