G 20 बैठक: विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में लापरवाही हुई तो सस्पेंड होंगे पुलिस कर्मी: डॉ भरणे

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। रामनगर में जी-20 की बैठक को लेकर रामनगर डिग्री कॉलेज में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। आईजी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की चेतावनी दी है।
आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। आईजी ने कहा कि रामनगर में होने वाली जी-20 की बैठक महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के साथ.साथ उनकी जरूरतों का ख्याल रखना सबकी जिम्मेदारी है। 28 मार्च को विदेशी मेहमान रामनगर पहुंचेंगे। इस दौरान उनका रूट जीरो जोन रहेगा। 29 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी वैज्ञानिकों की बैठक होगी। आईजी ने बताया कि 29 मार्च की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाला डिनर होगा। इसमें प्रदेश की पूरी कैबिनेट और राज्यपाल, मुख्यमंत्री भी मौजूद रह सकते हैं। मीडिया कर्मियों के पास देखने के बाद कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। करीब दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad