भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की माता का निधन, मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने जताया दुख

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की माता श्रीमती बीना बिष्ट (70) का आज प्रात:आकस्मिक निधन हो है।
उनका अंतिम संस्कार चित्रशीला घाट रानीबाग में किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत,हेमंत दिवेद्वी, सह मीडिया प्रभारी ,चन्दन बिष्ट महापौर ,डा. जोगेन्दर रौतेला,गजराज बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बरगली, नवीन भट्ट, अलका जीना, मदन फरत्याल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व सांसद बलराज पासी,तरुण बंसल, विजय मनराल, लाखन बिष्ट,अमित बिष्ट, राजेंद्र अग्रवाल,विकास भगत, भाजपा नेता सुरेश तिवारी, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल समेत तमाम पार्टी नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने दुख जताया है।

Ad
Ad