भारी बारिश में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के शत्रु संपति मेट्रोपोल पर काबिज लोगों को हटाना गलत: संजीव आर्य

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा है कि शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल पर काबिज लोगों को जब सम्पूर्ण प्रदेश भारी बारिश एवं आपदा से ग्रसित है निरंतर उनको बेदख़ली और हटाने के नोटिस अमानवीय है। हटाने से पहले इस बारिश के मौसम में बिना प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए की जा रही कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।
पूर्व विधायक श्री आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के कमजोर तबके चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान या अन्य समाज उनकी वर्षों की मेहनत की कमाई से बनाये आशियानों को तोड़ने एवं एक स्थान पर रह रहे लोगों को बेदखल करने का अघोषित अभियान चल रहा है।क़ानून का पालन सबका कर्तव्य है लेकिन क़ानून का दुरुपयोग कर शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल मामले में प्रभावित परिवारों को बरसात में नहीं हटाया जाना चाहिए। सरकार व प्रशासन को उनके पुनर्वास के लिए भी स्थान चयन करना चाहिए। 100 से अधिक परिवारों को बरसात के सीजन में हटाने की कार्रवाई को किसी भी लिहाज से सही नहीं ठहराया जा सकता। कांग्रेस इस मामले में प्रभावित परिवारों के साथ है।

Ad
Ad