हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने नगर निगम में झंण्डारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों लोगों ने कुर्बानी दी। अब आजादी को बनाए रखने और देश के विकास के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत पार्षद व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।






