इंडिया,मलेशिया,इंडोनेशिया में खो-खो सीरीज: उत्तराखंड से बालक-बालिका का चयन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित होने वाली इंडिया मलेशिया इंडोनेशिया में खो-खो सीरीज होने वाली है। जिसके लिए भारतीय खो-खो संघ द्वारा 22 सितंबर से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के एक बालक वह एक बालिका का चयन हुआ है। जिसकी जानकारी उत्तरांचल क्षेत्र के महासचिव रजत शर्मा ने दी महासचिव द्वारा बताया गया कि बालक वर्ग में इमरान खान ऋषिकेश से व बालिका वर्ग में खुशी आर्य हल्दूचौड़ नैनीताल से चयनित हुई हैं। इस मौके पर उत्तरांचल क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विकल बावड़ी, कामाक्षी कांडपाल, कंचन रावत,संगीता भट्ट, सौरभ सनवाल, विवेक आर्य, नीलेश कुमटिया ने दोनों बच्चों को शुभकामनाएं दी है।

Ad
Ad