रानीबाग चित्रशिला घाट पर हुआ पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूरन चन्द्र शर्मा का अंतिम संस्कार, पुत्री और भाई ने दी मुखाग्नि

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अविभाजित राज्य उत्तर-प्रदेश के पूर्व पर्वतीय विकास विभाग के मंत्री स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा की चित्रशिला घाट रानीबाग मंे बुधवार को पुलिस सम्मान के साथ अन्त्येष्टि की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किये। साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट की ओर से तहसीलदार सचिन कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित किये तथा जिलाधिकारी वंदना की ओर से उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा क़े वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा की आज उनके निवास स्थान हल्द्वानी से अंतिम यात्रा भाजपा कार्यलय हल्द्वानी क़े लिए रवाना हुई
जहाँ उनके अंतिम दर्शन क़े लिए सभी कार्यकर्ताओ एवं पार्टी क़े वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा मुख्यालय से चित्रशिला घाट को अंतिम यात्रा ने प्रस्थान किया, चित्रशिला घाट पर राजकीय सम्मान क़े साथ अंतिम विदाई दी गई। चिता को उनकी पुत्री अनूलेखा अत्रि, उनके भाई कैलाश शर्मा ने मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय पूरन शर्मा को श्रद्धांजलि देने क़े लिए पूर्व राजयपाल भगतसिंह कोश्यारी, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, भाजपा महामंत्री राजेंद्र बिष्ट विधायक मोहन बिष्ट, रामसिंह कैड़ा,नगर निगम के महापौर डा जोगेंद्र रौतेला, हेमंत द्विवेदी, प्रकाश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चन्दन बिष्ट, गजराज बिष्ट, रमेश बहुगुणा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, गोविन्द पिलखवाल, प्रदीप बिष्ट, सचिन साह, धर्मेंद्र बिष्ट, डा अनिल डब्बू, राजेंद्र बिष्ट , साकेत अग्रवाल, प्रताप रैकवाल, किशोर जोशी, राजेंद्र अग्रवाल प्रतिभा जोशी, विजय बिष्ट, सुरेश तिवारी, दिनेश आर्या, नीरज पंत गणेश पंत, आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad