आखिरकार भाजपा में शामिल हो गए कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दो पूर्व विधायक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यकम में मौजूद रहे।
कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था। आज पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा दे दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिस पार्टी ने सजवाण को 20 सालों तक शीर्ष नेतृत्व में रखा, दो बार विधायक बनाया। उसे छोड़कर जाना कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं को निराश करता है।

Ad
Ad