कुमाऊं मंडल विकास निगम शापिंग कॉम्प्लेक्स के कर्मचारी विनोद चंदोला हुए सेवानिवृत्त, विभागीय कर्मचारियों ने दी विदाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम शापिंग कॉम्प्लेक्स हल्द्वानी में कार्यरत विनोद कुमार चन्दोला सेवानिवृत्त हो गए हैं।

कार पार्किंग प्रभारी बलवन्त सिंह रावत और शापिग काम्पलैक्स प्रभारी चम्पा मनराल द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर विनोद कुमार चन्दोला को विदाई दी गयी। इस दौरान कुमाऊ मण्डल विकास निगम के कार पार्किंग, शापिंग काम्पलैक्स और गैस आफिस हल्द्वानी के कर्मचारी मौजूद रहे। निगम के पूर्व कर्मचारी दिनेश चन्द्र सांगुडी द्वारा विनोद कुमार चन्दोला के कार्यों की भी सराहना की गयी। शापिंग काम्पलैक्स प्रभारी चम्पा मनराल ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बुके भेंट किए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad