आंदोलित कर्मचारी महासंघ ने पौधारोपण करने के बाद किया धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

‌नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा चलाए जा रहे हरेला सप्ताह के तहत आज भी सूखाताल झील परिसर में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधे लगाए गए। कुमाऊँ मंडल के सभी इकाइयों में पौधारोपण किया गया। गुरु रानी ने कहा कि विगत दिनों से निगम कर्मचारियों द्वारा अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य में अनूठा आंदोलन चलाया जा रहा है। विगत कई वर्षों से कर्मचारियों की मांग के साथ-साथ महासंघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का कार्य किया जाता रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी पदम सिंह, गणेश चनियाल, वेद प्रकाश, बलवंत सिंह ,सोनू बोरा होशियार सिंह, त्रिभुवन पुनेठा महेश कुमार हर सिंह, नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Ad
Ad