नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलित संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने 15 अगस्त तक 10 हज़ार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाह्न पर आज 35 वें दिन भी देहरादून स्थित एकता विहार में धरना जारी रहा।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के दूसरे चरण में समूचे कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया।
गुरु रानी ने कहा कि यह कार्यक्रम 6 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।
आज दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में लंदन फोर्ट परिसर में निगम कर्मचारियों ने 100 फलदार पौधों का रोपण किया। व वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों ने जहां 28 जुलाई से 5 अगस्त तक 5000 पौधों का रोपण किया। वहीं इस बार उन्होंने निगम के कर्मचारियों को 10000 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि निगम का कर्मचारी 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 15000 फीट की ऊंचाई तक पौधों का रोपण व सफाई अभियान चला रहा है ।जहां निगम के कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं अपनी एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण के लिए गांधीवादी तरीके से धरना दे रहे हैं। वही किसी पर्यटक व जनता को कोई परेशानी ना हो इस वजह से निगम की सभी इकाइयों में कार्य चल रहा है।
आज के कार्यक्रम में पदम सिंह वेद प्रकाश, विजय बोरा, हर सिंह, शेर सिंह, शोभाराम, सौरभ खोलिया, गोपाल बिष्ट ,नरेंद्र थापा, भगवान सिंह ,राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नीरज कुमार, हंसी बिष्ट ,रचना ,महेश प्रसाद सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad
Ad