तीन साल बेमिसाल: भीमताल विधानसभा के खनस्यूं में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने गिनाई धामी सरकार की उपलब्धि

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। सरकार का तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम का खन्स्यूं में सफल आयोजन किया गया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने इन तीन वर्षो में सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में विधानसभा भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी खन्स्यू में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुवल माध्यम से जनता को सम्बोधित किया।


विधायक कैड़ा ने जन समूह को सम्बोंधित करते हुऐ कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने आज अपने तीन वर्ष पूर्ण कर लिए है। यह कार्यकाल उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ रहा है। कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले तीन वर्षो में धामी सरकार ने उत्तराखंड की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के विजन को साकार करते हुए, उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की। धामी सरकार ने उत्तराखंड में भू-कानून में सख्त प्रावधान कर देवभूमि की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
डबल इंजन सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पर्यटन और रोजगार में ऐतिहासिक सुधार हुए। धामी सरकार ने जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। विधायक ने कहा आज भीमताल विधानसभा के अंतर्गत चारो ब्लॉक 3 दर्जन से अधिक मोटर मार्गो पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। एक दर्जन पुलों का निर्माण, नए मोटर मार्गो का निर्माण, बीएसएनएल टावर लगाने का कार्य, किसानों को आलू का बीमा दिलाने का कार्य, शिक्षको की नयुक्ति, गरीब के हित में कई योजनाओं को धामी सरकार ने संचालित किया है। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री धामी के सहयोग से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चारो ब्लॉकों में विकास किया गया है। कैंप के माध्यम से योजनाओं को हर गांव, हर घर तक पहुंचाया जा रहा। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है।

ओखलकांडा ब्लॉक की प्रशासक ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए महिला समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर दिये है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल, अंकित पांडेय, नितिन राणा, प्रदीप बिष्ट,रवि गोस्वामी, दीपक बर्गली, संजय नयाल,राम सिंह महखोलिया, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad