चंपावत। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा पर नेपाल राष्ट्र से प्रतिबन्धित सामान ले जा रही दो महिलाओं के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। उनके पास बरामद प्रतिबन्धित सामान जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर प्रतिबन्धित सामान की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी क्रम में चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत चौकी शारदा बैराज पर उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार चौकी प्रभारी शारदा बैराज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो महिलाओं के कब्जे से प्रतिबन्धित सामान किया गया। इस सामान को सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक भारत से नेपाल राष्ट्र को अवैध रूप से प्रतिबन्धित सामान की सप्लाई कर रही जगदेई पत्नी रामपाल निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश व गीता पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश के प्रतिबन्धित सामान को जब्त किया गया । प्रतिबन्धित सामान की कीमत लगभग 40 हजार रूपये आंकी गयी।
पुलिस ने प्रतिबन्धित सामान में
फेयर एंड ग्लो क्रीम 3192 पाउच, डव शैम्पू- 1120 पाउच, फेयर एंड ग्लो ट्यूब-72,क्लोजअप टूथ पेस्ट72, क्लोजअप टूथ पेस्ट रैपर-72,फेयर एंड ग्लो रैपर72 बरामद किया गया। दोनों महिलाओं से बरामद प्रतिबन्धित सामान को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार प्रभारी चौकी शारदा बैराज, अपर उपनिरीक्षक जीवन चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल विजय राणा
हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, महिला हेड कांस्टेबल हेमलता,
कांस्टेबल रमेश काण्डपाल शामिल थे।






