*भाजपा नेता विकास भगत ने विपक्षियों को दिया झटका, पांच दर्जन से अधिक युवा हुए भाजपा के*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव के पांच महीने बचे हैं। एक बार फिर दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। आज कालाढूंगी विधानसभा में विधायक प्रतिनिधि व भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता विकास भगत ने विपक्षी दलों को जोरदार झटका दिया। उन्होंने बैलपङाव के रतनपुर में पांच दर्जन युवाओ को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
कालाढूंगी विधानसभा के बैलपड़ाव की रतनपुर ग्राम सभा के कनकपुर गुरुद्वारे में स्थानिय लोग विधायक प्रतिनिधि विकास भगत के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। विकास भगत ने 60 युवाओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर विकास भगत ने युवाओं से भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। केंद्र में सात साल और उत्तराखंड में पांच साल होने को हैं। कही भी भ्रष्टाचार का मामला उजागर नहीं हुआ। कहा कि सारे सवेॅ रिपोर्ट से स्पष्ट है कि राज्य में भाजपा फिर से सरकार बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों कै चलते भारत विश्व के बङे देशों में शामिल हो रहा है।
उका जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं के चहेते पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने ही राज्य, के युवाओ म॔ में ने जोश का संचार हुआ है। अब सभी को 2022 में भाजपा को 60 से अधिक सीट दिलाकर फिर से सत्ता में वापसी के लिए तैयारी करनी होगी। विकास ने कहा की युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी ने कहा की विधायक बंशीधर भगत ने बैलपड़ाव क्षेत्र की बहुत सी समस्याओं का समाधान किया है जिसमे बैलपड़ाव बन्नाखेड़ा मार्ग के नवनिर्माण, बैलपड़ाव पुल, स्टेडियम और सड़के शामिल है,जिनके लिये वह विधायक का आभार व्यक्त करते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा ने की। कार्यक्रम का संचालन सरदार एम पी सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश भगत,डूंगर मेहरा,कृपाल सिंह,सुरेन्द्र बोहरा,गौरव जोशी, अजय कंबोज, गौरव गुणव॔त्त समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad
Ad