मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे, देश के उत्थान की प्रार्थना की

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर इकाई के तत्वावधान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर की कार्यक्रम किए गए। पार्टी कार्यकताओं ने जहां मरीजों को फल बांटे वहीं देश के उत्थान कः लिए प्रार्थना की।
नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी ,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू भ ,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला की गरिमामय उपस्थिति में सोहन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल एवं महिला हॉस्पिटल में रोगियों को फल वितरित किए गए। मरीजों से उनका हाल पूछा गया । पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू बेस हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश लाल से मुलाकात कर सरकार द्वारा अस्पताल में प्रत्येक मरीज की 250 से अधिक जाचो को निशुल्क करने संबंधी घोषणा के विषय में बात की और सरकार की घोषणाओं को जल्द लागू कर मरीजों को उसका लाभ देने को कहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वस्त किया की जल्द शासनादेश लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर क्षोत्रीय, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा संजीव कुवर, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री निश्चल पांडे ,पूर्व नगर महामंत्री जितेंद्र मेहता जी ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली , नगर उपाध्यक्ष विनोद जयसवाल जी, मनीष पाल जी ,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अलका जीना जी जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र बिष्ट, वंदना पंथ, अनुसूचित मोर्चा जिला, महामंत्री रविंद्र बाली, इंजीनियर दिनेश जी पंकज अधिकारी जी, नगर कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, नगर मंत्री सुरेंद्र बिष्ट, सुधीर अग्रवाल ,पार्षद रेनू टंडन ,देवेश अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता जोशी जी, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेश राजौर, महिला मोर्चा नगर महामंत्री आशा शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश सिजवाली, शक्ति केंद्र संयोजक कन्हैया जयसवाल, सोम सोनकर ,राज अजय गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad
Ad