*कांग्रेस जुटी बूथ मजबूत करने पर: संजीव आर्य ने कहा-मजबूत बूथ से ही बनेगी सरकार*

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का फैसल आ लिया है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के मकसद से प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
नैनीताल विधानसभा के नगर के नैनीताल क्लब में अरुण श्रॉफ इंदु मान व प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा तथा कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंच कर भाजपा की नाकामियों बतानी होंगी।
निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही बनेगी इसलिए हम सभी को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत कर लोगों तक कांग्रेस की भविष्य की योजनाओं को पहुंचाना होगा।
पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है लेकिन इसके लिए हम सभी को मिलकर भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाना होगा और इसके लिए कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना होगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, गोपाल बिष्ट मुन्नी तिवारी, हिमांशु पांडे, पीके शर्मा, मनमोहन कनवाल,मीना बिष्ट,हेम आर्य, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, दयाल आर्य, कृष्णा साह, हनसा सुयाल, जानकी आर्य, शांति तिवारी, योगेश आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad