*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बैठक में तय हुई रणनीति*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी विधानसभा की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी आगमन की तैयारी के संबंध में भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी बैठक आयोजित की गयी। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गयी। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने प्रधानमंत्री द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों के बारे में बताया गया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल और उत्तरी मण्डल महामंत्री किशोर जोशी द्वारा किया गया।
बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विधानसभा प्रभारी पवन चौहान, सह प्रभारी विमला बिष्ट, विधानसभा प्रवासी सुरेश शर्मा, नगर निगम महापौर जोगेंद्र रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता विंदेश गुप्ता, विधानसभा विस्तारक विनोद चौहान, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी भुवन जोशी, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, चन्दन बिष्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल , मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष मनीष पाल, मंत्री सुरेंद्र बिष्ट, सुधीर अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रमुख कपिल अग्रहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्र प्रकाश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजीव कुंवर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब अली, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रविंद्र भाईबाली, जिला महामंत्री युवा मोर्चा नीरज बिष्ट, प्रज्ञान भारद्वाज, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, नगर अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश राजौर समेत मण्डल के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी, महामंत्री,उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मोर्चे के अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Ad
Ad