*पीआरडी जवानों के लिए की गई घोषणाओं पर शीघ्र होगा अमल, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी के साथ पी आर डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास देहरादून में पीआरडी जवानों की समस्याओं के संदर्भ में मुलाकात की। पी आर डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि जवानों की गंभीर समस्या थी। पीआरडी जवानों को वर्ष में कुल 180 दिन ही कार्य मिलता था व पीआरडी जवानों का प्रतिदिन वेतन 500 रुपये था। ऐसे में जवानों के परिवार के भरण पोषण की भारी दिक्कत थी। इस संदर्भ में नवंबर माह में भाजपा नेता सुरेश तिवारी के साथ पीआरडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार के युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे से देहरादून में मुलाकात की थी। दिनेश प्रसाद ने मंत्री अरविंद पांडे को अवगत कराया था की प्रदेश के पीआरडी जवान दिन रात मेहनत कर ड्यूटी करते हैं उनका वेतन 500 रुपये प्रति दिन है। पीआरडी जवानों को वर्ष में कुल 180 दिन यानी 6 महीने ही कार्य मिलता है जिससे पीआरडी जवानों के परिवारों की स्थिति काफी दयनीय हो गई हैह कैबिनेट मंत्री ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनकर युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया था और पीआरडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद को आश्वासन दिया की दिसंबर माह की कैबिनेट मीटिंग में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री के अथक प्रयासों से कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह प्रस्ताव पास कराया कि पीआरडी जवानों को 180 दिन यानि 6 महीने के स्थान पर 300 दिन यानी 10 महीने कार्य दिया जाएगा। वह 500 रुपये से बढ़ाकर प्रतिदिन मानदेय 570 रुपये कर दिया गया व पीआरडी के जवानों के लिए किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 200000 का बीमा उत्तराखंड सरकार बीमा की राशि उनके परिवारों को देगी। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद पूरे प्रदेश में पीआरडी जवानों में उनके परिवारों में उत्साह व खुशी की का माहौल है।
आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास में भाजपा नेता सुरेश तिवारी के साथ पीआरडी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आपकी सरकार के द्वारा पीआरडी जवानों के लिए बहुत ही सुंदर घोषणा की गई हैह आप जल्द से जल्द उक्त कार्यों का सरकार शासनादेश जारी करने की कृपा करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बातों को ध्यान पूर्वक सुना व आश्वासन दिया की उत्तराखंड की भाजपा सरकार पीआरडी जवानों की हर समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है जो घोषणा पिछले दिनों उनकी सरकार के द्वारा की गई है उसका शासनादेश जल्द से जल्द जारी कर दिया जाएगा शासनादेश जारी होने के तुरंत बाद पीआरडी जवानों को इन सब सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Ad
Ad