*डबल इंजन की सरकार चार गुना रफ्तार से करेंगी काम, 60 पार का नारा होगा साकार: अनुराग ठाकुर*

ख़बर शेयर करें -
  1. बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के 60 पार का नारा साकार होते दिख रहा है। युवाओं का जोश, सरकार का काम व कार्यकताओं की मेहनत इस लक्ष्य को आसान कर देगी।
    नुमाइसखेत में आयोजित विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि है। यहां के युवा सीमाओं में एक प्रहरी के रूप में काम कर रहे हैं। सेना के सर्वोच्च पद पर रहे सीडीएस विपिन रावत भी इसी माटी में पैदा हुए हैं। यहां का उत्साह देखकर लग रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भजपा अबकी बार, 60 पार का नारा साकार करेगी। डबल इंजन की सरकार चार गुना रफ्तार से काम करेगी।
    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। एक लाख करोड़ की राशि से केंद्रीय योजनाएं चल रही हैं। देश में जब कोरोना जैसी महामारी आई, तब केंद्र की मोदी सरकार ने उसका डटकर मुकाबला किया। दूसरे देशेां का मुंह ताकने के बजाए अपने देश में कोरोना की दो-दो डोज बनाई। इसके बाद उसे सवा करेाड़ जतना को मुफ्त में लगाया। उत्तराखंड ही वह राज्य है जहां कोरोना की पहली वैक्सीन शत-प्रतिशत लगी है। पूर्व की सरकारें इस तरह की महामारी से लड़ने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे। आज हमारा देश आत्मनिर्भर बना रहा है। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर से निकलकर प्रवासियों को खाना खिलाने से लेकर दवा वितरण का काम किया। देश की जनता को बीस महीने तक मुफ्त राशन देने का काम भी केंद्र सरकार कर रही है। कांग्रेस केवल घोटालों मे ही लगी रही। सात सालों में विकास युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त शासन उनकी सरकार दे रही है। कोरोना के वक्त महिलाओं ने सबसे पहले मास्क बनाकर लोगों को दिए। मोदी सरकार ने गरीबो को शौचालय देने का काम किया। साथ ही पक्के मकान देने का काम भी लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के गढ़ रायबरेली अमेठी में भी भाजपा ने ही काम किया है। आयुष्मान कार्ड से अब तक एक करोड़ से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं। मोदी सरकार ने किसानों के खातों मे रुपये डाले गए हैं। उन्होंने स्वर्गीय विपिन रावत को भी जनसभा मे याद किया। उनके कार्यो की तारीफ की।
Ad
Ad