*उक्रांद ने कहा: “हमने उत्तराखंड बनाया, हम ही बचाएंगे” शीघ्र शुरू होगा अभियान*

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल विधानसभा चुनाव के चुनावी मोड में आ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। अब यूकेडी चुनाव को लेकर हमने उत्तराखंड बनाया हम ही बचाएंगे अभियान चलाएगी। पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि जिस अवधारणा को लेकर नए प्रदेश का गठन किया था भाजपा और कांग्रेस बीते 21 वर्षों में कार्य ही नहीं हो पाए। प्रदेश में विकास का नहीं, बल्कि लूट का मॉडल प्रभावी रहा।
रविवार को यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नैनीताल पहुंचने पर अनुसूचित मोर्चा प्रकोष्ठ की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष और अनुसूचित प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। पत्रकार वार्ता कर काशी सिंह ऐरी ने कहा कि 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस में प्रदेश को बारी-बारी लूटा है। सरकार प्रदेश में डबल इंजन होने का दावा कर रही है। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने के साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री भी उत्तराखंड मूल के ही रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में डबल नहीं, बल्कि चार इंजनों की सरकार है। मगर फिर भी 21 वर्ष गुजरने के बावजूद प्रदेश सरकार परिसंपत्तियों को लेकर कुछ भी हासिल नहीं कर पाई।
भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को सिर्फ बेरोजगारी और पलायन दिया है। खानापूर्ति के नाम पर पलायन आयोग का गठन कर दिया गया। आयोग का गठन कर देने से प्रदेश में पलायन कैसे रुक पाएगा। उन्होंने दोनों ही सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की नहीं, बल्कि लूट का मॉडल प्रभावी रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूकेडी जल, जंगल, जमीन के नारे को लेकर चुनाव लड़ेगी। यूकेडी के द्वारा प्रदेश में हमने ही उत्तराखंड बनाया हम ही बचाएंगे अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में 16 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी कर सभी विधानसभाओं में प्रत्याशियों की स्थिति साफ की जाएगी। इस दौरान संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, प्रकाश पांडे, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, केएल आर्य, कर्नल बीएस बोरा, आनंद बोरा, संतोष कुमार, मनोज बोरा, उमेश सिंह, उदित बिष्ट, सुरेश चंद्र, दीपा जोशी, विमला पांडे, प्रेमा जोशी, धना पांडे, मंजू पांडे, लीला देवी, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Ad
Ad