*राज्य के विकास के लिए कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना जरूरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सैकङों लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता*

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा है कि 2022 विधानसभा चुनाव में जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिलेगा। कहा कि इस चुनाव में भाजपा को जनता को जवाब देना होगा। कहा कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे को लेकर आम जनता में जबरदस्त गुस्सा है। कहा कि जनता को अब राज्य के विकास के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व निवर्तमान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कोटाबाग क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज उत्तराखंड में लोग कांग्रेस की ओर विश्वास से देख रहे हैं। उन्हें अमीर है कि कांग्रेस ही इस राज्य को संकट से उभार सकती है। जरूरत है ऐसे लोगों के विश्वास जीत कर उन्हें पार्टी से जोङा जाए। कहा कि आज गांवों में भी विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। कांग्रेस की सरकार के समय में शुरू हुए विकास कार्य अवरुद्ध है। तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें शुरू नहीं कराया जा सका।
इस कार्यक्रम में सैकङों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। तमाम जनप्रतिनिधि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। 18 ग्राम प्रधान सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग एवं जनप्रतिनिधियों ने भाजपा छोड़कर अनेको युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। . इस मौके पर यशपाल आर्य ने कहा कि साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन होगा और प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी. इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश नैनवाल,निवर्तमान विधायक नैनीताल संजीव आर्य ने मिशन 2022 को फतेह करने का आहवान किया। कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस तमाम अवरुद्ध कामों को पूरा करेंगी। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। सभा को भीमताल के ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

Ad
Ad