*भीमताल विधानसभा के भाजपा नेता विधायक राम सिंह कैङा के खिलाफ होने लगे लामबंद, आमंत्रण रैली में एकजुट हो रहे हैं विरोधी*

ख़बर शेयर करें -

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल तो हो गए है, मगर इस सीट से लंबे समय से चुनाव की तैयारी में लगे भाजपा के नेता व पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें नहीं पचा पा रहे हैं। एक ओर हल्द्वानी मंङी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज साह हरहाल में चुनाव लेने का ऐलान कर चुके है, वहीं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गोविंद सिंह बिष्ट कहते है की कुछ सभय पहले तक मंच से भाजपा को विरोध करने वाले को कैसे स्वीकार कर सकते है। 2017 विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद से ही श्री बिष्ट चुनावी तैयारी में लगे हैं।
ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट में आयोजित भाजपा की आमंत्रण रैली में विधायक राम सिंह कैङा के खिलाफ गुस्सा साफ दिखाई दिया। रैली में भी सभी भीमताल सीट से पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट दिए जाने का समर्थन करते रहे।
रैली में भीमताल सीट से दावेदारी कर रहे नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह व पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट एक साथ नजर आए। रैली में भी सभी भीमताल सीट से पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट दिए जाने का समर्थन करते रहे। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि 30 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल बनाने पहुंचें।
इस दौरान पतलोट, झडग़ांव, खनस्यू गलनी समेत कई ग्राम सभाओं में सभाएं भी हुई। रैली में मंडल अध्यक्ष ओखलकांडा नंदन नदगली और मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत आदि भी मौजूद रहे। आमंत्रण रैली के दौरान क्षेत्र में लगाए गये पोस्टर और बैनर से भीमताल के मौजूदा विधायक राम सिंह कैड़ा का नाम व फोटो गायब थे।

Ad
Ad