*देश के विकास में व्यापारी समाज की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री ने व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में व्यापारी वर्ग का विशेष सहयोग होता है। सरकार भी व्यापारियों के हितों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कहा कि छोटे व्यापारियों को कोरोनाकाल में हुए नुकसान से उभारने का प्रयास किया गया।
मुख्यमंत्री श्री धामी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम आज क्रिस्टल बैंकट हाल में आयोजित हुआ।जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों के लिए परस्पर सहयोग का आश्वासन दिया।महानगर हल्द्वानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल, महिला सचिव गीता कांडपाल, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता ,उपेंद्र कनवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना को प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जी के द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संगठन के संरक्षक बाबू लाल गुप्ता प्रदेश चेयरमैन अनिल गोयल, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा,प्रदेश कोषाध्यक्ष एन.सी . तिवारी ने सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम में जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा, ममता बिस्ट, गीता बिष्ट,ज्योति मेहता, विनीता शर्मा, कल्पना शर्मा, कविता हैडिया, प्रियंका शर्मा, ऋतंभरा सोनी, बीना सेठ, सुरभि मेहरोत्रा,रेनू टंडन,सहित महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा पुष्पों की वर्षा के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने किया,।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी , माधव प्रसाद सेमवाल ,चमोली से जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर राजकुमार भुड्डी, महामंत्री हंसपाल,कुमाऊँ मंडल प्रभारी अश्विनी छाबड़ा ,प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अनुशासन गुलशन छाबड़ा प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रांतीय संगठन मंत्री नवीन सन्नू पांडे , हितेंद्र भसीन ,नवनीत राणा, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी,कौशलेन्द्र भट्ट, चीनू बिंद्रा,नैनीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह, भटेलिया अध्यक्ष कृष्णा सिंह बिस्ट, काठगोदाम अध्यक्ष मोहनीश खुल्वे, ग्रामीण अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रताप जोशी, जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आनंद, जिला संरक्षक जीत सिंह आनंद, महानगर युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा सहित जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में काबीना मंत्री बंशीधर भगत,धन सिंह रावत, नगर निगम मेयर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, दर्जा राजमंत्री प्रकाश हर्बोला, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित हल्द्वानी के प्रमुख भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम में पहुचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा महामंत्री मनोज जायसवाल द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रांतीय पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी, महानगर युवा पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाए जाने पर धन्यवाद दिया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा विशेष रूप से संगठन के वरिष्ठ साथी सुनील भारद्वाज का विशेष आभार जताया जिनके द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनाने में बहुमूल्य सहयोग दिया गया।

Ad
Ad