*भीमताल विधानसभा में भाजपा को झटका: धारी के पूर्व प्रमुख मेहरा समेत दर्जनों भाजपा में शामिल*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव से पहले भीमताल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट के नेतृत्व में धारी के पूर्व कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी पुष्कर सिंह मेहरा, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नौलिया समेत तमाम कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपाल सिंह मेहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी पुष्कर सिंह मेहरा, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नौलिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का काम किया है। वह सालों से कांग्रेस को मजबूत करते आए लेकिन पार्टी के कुछ शीर्ष नेताओं ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जो 2017 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। इसी विचारधारा से वह भाजपा में शामिल हुए हैं और अब भीमताल से भाजपा प्रत्याशी को जीताकर रहेंगे। केंद्रीय गृह राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के उत्पीड़न से वरिष्ठ कांग्रेसियों का भाजपा में शामिल होना बताता है कि कांग्रेस में कार्यकर्ता कितना आहत हैं। भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के साथ भीमताल विधानसभा की सीट भी जीतने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मोदी और धामी के नेतृत्व में भाजपा बहुमत से जीत हासिल कर भीमताल सीट भी भारी मतों से जीतेगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष ने भाजपा की जीत के लिए काम करने को कहा। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रघु आर्या, हरेंद्र बर्गली, खुशाल संम्मल, सुरेश आर्य, दीवान राम, पूरन डंगवाल, नंदन मेहरा, भरत मेहरा, संजय कुमार, हरेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, आशा रानी, कमला आर्या, कुंदन चिलवाल, समीर आर्या, खीमा शर्मा, प्रदीप पाठक, नितिन राणा, मोहन पाल, सुनीता पांडे, पंकज उप्रेती, अनिल चनौतिया, बीना देवड़ी, हेमा पढ़ालनी, मुक्ता खड़का, सरोज आर्या आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad