*भाजपा के पास बताने को कुछ नहीं, कांग्रेस के कामों का श्रेय लेने का कर रही है प्रयास: गोविंद सिंह कुंजवाल*

ख़बर शेयर करें -

अल्मोङा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि उत्तराखंड की जनता आज कांग्रेस की ओर देख रही है। भाजपा के पांच साल के कुशासन से परेशान लोगों के सामने महगाई और बेरोजगारी जैसी समस्या खाई है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि इस पहाङी राज्य की सत्ता संभालते ही गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए से अधिक नहीं होंगे। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। रविवार को कुंजवाल ने धौलादेवी ब्लॉक के पालड़ी,तोली जिगोली,​फल्टिया,आदि गांवो में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षो में कोई काम नही किया। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के किए कार्यो को अपनाी सरकार की उपलब्धि बताने और तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने में सरकार का पूरा समय लग गया। अपनी हार से घबराकर पहले तो भाजपा ने मुख्यमंत्री बदले और अब प्रत्याशी भी बदल दिये है। उन्होने कहा कि लोग इनकी बातो में नही आने वाले है और इस बार जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं।
इस दौरान दर्जनो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। सदस्यता लेने वालों में दशौला बडियार के सुरेश राम,कैलश राम, मोहन नगरकोटी, प्रहलाद नगरकोटी,नारायण नगरकोटी,धनीराम,कैलाश राम,भूपाल राम,शंकर राम,जगदीश राम,गिरीश राम,शेखर सिंह बिष्ट,दिनेश राम, सुरेश राम,पुष्कर सिंह सिंगवाल,लक्ष्मण सिंह भाकुनी,प्रहलाल सिंह सिंग्वाल,आनंद​ सिं भाकुनी,राजू पाण्डे,गोविंद पाण्डे,हयात सिंह सिंग्वाल, दीवान सिंह भाकुनी, महासिंह, जगदीश चन्द्र तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, बच्ची सिंह भाकुनी, लक्ष्मण सिंह भाकुनी, नरेन्द्र सिह भाकुनी, प्रताप सिंह भाकुनी, गोकुल भाकुनी, सुरज पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, जमन सिंह भाकुनी, जैत सिंह भाकुनी, गोधन सिह भाकुनी, बची सिंह भाकुनी, पुष्कर, गिरीश चन्द्र पाण्डेय,योगेश पाण्डे आदि शामिल हैं।
क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा,प्रशांत भैसोड़ा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह मेर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदन कुंजवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद,रमेश कांडपाल,संजय सिजवाली,गणेश बिष्ट,गिरधर रौतेला,प्रकाश चौहान,रूप सिंह गैड़ा,शंकर सिंह ​गैड़ा,कमल बिष्ट,परमानंद पाण्डे,रमेश राम कोहली,अंकुर कांडपाल,नारायण सिंह,जगदीश पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad