*भावुक कर देने वाली है ” द कश्मीर फाइल, देखनी चाहिए हर भारतीय को: अजेय*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने आज हल्द्वानी में द कश्मीर फाइल फिल्म देखी। भाजपा महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि यह फिल्म वास्तव में भावुक कर देने वाली है। सभी को इस फिल्म को देखना चाहिए, ताकि पता चल सके कि कश्मीरी पंडितों के साथ कितना अत्याचार हुआ।
भाजपा महामंत्री संगठन ने आज पाटी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट हल्द्वानी नगर के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, देवीदयाल उपाध्याय व जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी के साथ आज भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ लक्ष्मी सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल फिल्म देखी। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी यह फिल्म बहुत ही भावुक थी।
महामंत्री संगठन अजेय जी ने कहा 1990 के आसपास कश्मीर में जो हुआ पिछले कई सालों से जनता के सामने नहीं आ पाया था, फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों व अन्य लोगों पर हुए अत्याचार जनता के सामने आ गए उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को बधाई दी और सभी भाजपा कार्यकताओं व आम जनता से फिल्म देखने की अपील भी की।
पिक्चर हॉल मे भाजपा कार्यकताओं द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
फिल्म देखने वालों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी भुवन जोशी, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का विजय मनराल, प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, मनीष पाल, विनोद जायसवाल, विक्रम आधिकारी कपिल अग्रहरि, अलका जीना रंजन बर्गली, नीरज बिष्ट, कनिष्क ढिंगरा, गोविंद सिंह टाकुली, नन्हे कश्यप, योगेश राजौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Ad