*साईबर ठगों ने खाते से उङा लिए थे दस लाख 53 हजार रुपए, साईबर क्राइम सैल ने खाते में कराए वापस*

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की साईबर क्राइम सेल ने साईबर ठगी के 10 लाख 53 हजार की ठगी की धनराशि को तत्काल खाते में वापस करा दिया। इस रिकवरी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने साइबर सेल टीम को 2500 रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर क्राइम सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम नैनीताल के कुशल पर्यवेक्षण में साईबर क्राइम सैल नैनीताल द्वारा लगातार ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों की धनराशि रिकवर करते हुये तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप साईबर सैल टीम द्वारा शिकायकर्ता की ठगी की धनराशि को तत्काल रिकवर किया गया है। बताया कि सागर सिंह जीना (वन दरोगा) रामगढ़ रेंज वन विभाग निवासी बी 09 जज फार्म हल्द्वानी जिला नैनीताल से हुई
10 लाख 53 हजार 578/- रूपये की ठगी की धनराशि को साइबर सेल नैनीताल ने तत्काल रिकवर कराकर पीड़ित उपरोक्त व्यक्ति के खातों में वापस कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा साइबर सेल टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2500 रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई। पीडित व्यक्ति द्वारा साईबर क्राइम सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए उत्तराखंड नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। साईबर पुलिस टीम में निरीक्षक उमेश कुमार मलिक /प्रभारी साईबर सैल,उपनिरीक्षक जोगा सिह,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,पंकज शाही,उमेश सती,अरविंद बिष्ट शामिल थे।

Ad
Ad