उत्तराखंड की संस्कृति को उजागर करता है लोकपवॅ फुलदेई: तीरथ सिंह रावत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भागीरथीपुरम स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले लोक पर्व फूलदेई त्योहार मनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। सीएम ने कहा कि त्यौहार हमे आपस में जोड़ते है और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फूलदेई पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति से जुड़ा फुलदेई का पर्व हमें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
श्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड के जनमानस से लोकपर्व फूलदेई परंपरा के साथ मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण लोकपर्व फूलदेई का त्यौहार है जिसे पूरे पर्वतीय अंचलों में धूमधाम से मनाया जाता है जो कि हमारे दिनचर्या, ऋतुओं और उसके वैज्ञानिक पक्ष से जुड़ा हुआ है। किसी भी समाज के विकास के लिए वहाँ के रीतिरिवाज और लोकपर्वों का भी विशेष योगदान होता है।

Ad
Ad