*पिथौरागढ़ जिला जज के बेटे का निधन, बेटी परिणिता ने दी मुखाग्नि*

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के जिला जज डॉ.ज्ञानेंद्र शर्मा के अधिवक्ता पुत्र प्रणव वशिष्ठ (29 वर्ष) का निधन हो गया है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया गया। परिणिता ने भाई की चिता को मुखाग्नि दी।
मूल रूप से मेरठ के मवाना निवासी जिला जज डॉ.ज्ञानेंद्र शर्मा के पुत्र प्रणव वशिष्ठ सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता थे। छह माह पूर्व चंडीगढ़ के एक होटल की सीढ़ियों से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगने से कोमा में चले गए थे। तब से उनका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया। रविवार को प्रणव का शव पिथौरागढ़ स्थित जिला जज के सरकारी आवास में लाया गया। परिजनों के अंतिम दर्शन करने के बाद रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिला जज की पुत्री परिणिता वशिष्ठ ने अपने इकलौते भाई की चिता को मुखाग्नि दी। इससे पूरा वातावरण गमगीन हो गया।

Ad
Ad