नैनीताल में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, विधायक संजीव ने बीडी पांडेय अस्पताल का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के भाजपा विधायक संजीव आर्य ने कहा है कि जिला मुख्यालय नैनीताल में स्वास्यथ सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। बीड़ी पांडेय अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति के साथ ही तकनीकी काम की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।
विधायक संजीव आयॅ ने आज बीडी पांडे महिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य पूरी करने के निर्देश कार्यदाई संस्था व ठेकेदार को दिए। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। उन्होंने महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों का हालचाल जानकर उनसे समस्याएं सुनी। जिसके बाद वह निर्माणाधीन प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कार्यदाई संस्था व ठेकेदार को गुणवत्ता परक कार्य करते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिए। संजीव आर्य ने बताया कि वर्ष 2005 में पुराना प्राइवेट वार्ड टूट चुका था। जिसको बनाने के लिए कवायद शुरू की गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने निर्माण कार्य करने पर रोक लगा दी थी।
दो वर्ष बाद कोर्ट से अनुमति तो प्राप्त हुई मगर कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिसके बाद बीते वर्ष नए सिरे से निर्माण करने को लेकर टेंडर जारी किए गए। जिसका निर्माण  कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माणाधीन भवन में सात प्राइवेट वार्ड बनाए जाने हैं। जल्द कार्य पूरा कर मरीजों को इसका लाभ दिया जाएगा।

Ad
Ad