मुख्यमंत्री के विरोध के ऐलान पर तीन दजॅन युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। युवक कांग्रेस कायॅकताॅओं के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विरोध के ऐलान को देखते हुए युवक कांग्रेस के करीब 35 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री के आने से पहले ही हिरासत में ले लिया है। कार्यकताओं को हिरासत में लेने के दौरान हल्की धकामुक्की भी हुई। हालांकि जब कार्यकताओं को हिरासत में लिया गया था, तब मुख्यमंत्री नही पहुंचे थे।
रविवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता रामनगर के वन निगम के परिसर में आ रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विरोध के लिए जा रहे थे। लखनपुर में पहले से मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से पहले ही हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस एक बस में बैठाकर पीरूम द्वारा पुलिस चौकी ले आई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत रामनगर के सांसद हैं। उनके द्वारा रामनगर में संसद निधि से अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री से रामनगर के विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
कहा कि भाजपा सरकार में लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। इससे मधमवर्गीय व निर्धन वर्गीय परिवार के सामने रोजी रोटी का पैदा हो गया है। किसान व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। इस दौरान सभासद तनुज दुर्गापाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कमल तिवारी, अभिमन्यु डंगवाल, फैजुल हक, संजय बिष्ट, यूसुफ क़ुरैशी, मो. करीम, मो. सलीम, करीन, सभासद मुस्तकीम, देवेंद्र चंदोला, विक्की, मनोज, विजय, मोबीन मौजूद रहे थे।

Ad
Ad