मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के गुरुद्वारों पर कलेंडर का विमोचन किया

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को उत्तराखंड में ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर तैयार कैलेंडर-2021 का विमोचन किया। इस कैलेंडर को उत्तराखंड सिख कोआर्डिनेशन कमेटी ने तैयार किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण को हर संभव प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री आवास में जनता दर्शन हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कैलेंडर में प्रदेश के गुरुद्वारों एवं ऐतिहासिकता को लेकर अच्छा चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय की समाज में हमेशा सक्रिय भूमिका रहती है। सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। कल्याण योजनाओं का लाभ सभी को मिले, इसके लिए प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर सिख कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनु कोचर, मनवीर सिंह, परमजीत सिंह, सोनू लूथरा, मनदीप सिंह व मेजर सिंह मौजूद थे।

Ad
Ad