आजादी का अमृत महोत्सव: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में घरों में बांटे झंडे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा हल्द्वानी पूर्वी मंडल के ग्राम पंचायत लछमपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता बेलवाल एंव मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम पंचायत क्षेत्र के समस्त परिवार को तिरंगा भेंट एंव फहराकर मनाया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने क्षेत्रवासियों से कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राष्ट्र में तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। इसी के तहत हल्द्वानी पूर्वी मंडल के लछमपुर पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता बेलवाल एंव मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में शत प्रतिशत घरों में तिरंगा फहराया गया है।

Ad
Ad