नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान: पुलिस ने चरस के साथ फिर पकड़ा युवक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने वनभूलपुरा में कब्रिस्तान के पास से एक 21 वर्षीय युवक को 212 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चरस के उस तस्कर के नाम का खुलासा भी कर दिया जिससे वह चरस खरीद कर ला रहा था। बरामद चरस की हजारों रूपये आंकी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा थाने के एसआई मनोज यादव कांस्टेबल मुन्ना सिंह और दिलशाद अहमद के साथ गश्त पर निकले थे।
पुलिस टीम लाइन नंबर 16से होते हुए कब्रिस्तान के पास पहुंची तो उसे सफदर के बगीचे की ओर से आने गली में एक युवक दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर वह वापस मुड़कर जाने लगा। तो टीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।
उसके हाथ् में काले रंगी की पन्नी में चरस बरामद हुई। इलेक्ट्रिानिक तराजू पर तोलने पर पन्नी समेत चरस का बजन 212 ग्राम मिला। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अवधेश बाल्मिकी बताया। उसने बताया कि वह रामपुर रोड स्थित पर्वतीय कालोनी का रहने वाला है।
उसने यह भी बताया कि वह इस चरस को किस व्यक्ति से खरीद कर लाया। पुलिस अब बड़ी मछली को पकड़ने की तैयारी में है। बरामद चरस की कीमत हजारों रूपयेआंकी जा रही है। यह अलग बात है कि अभिषेक की जेब से पुलिस को मात्र 10 रूपये बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने उसे वापस कर दिया। देर सायं अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक मनोज यादव, कान्स्टेबल मुन्ना सिह, दिलशाद अहमद (थाना वनभूलपुरा) शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad