मुख्यमंत्री ने किया सवा सात करोड़ रूपए से बने रानीबाग भीमताल पुल का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सवा सात करोड़ रुपए की लागत से बने हल्द्वानी से कुमाऊं को जोड़ने वाले रानीबाग पुल का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा,कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत,लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत मौजूद रहे।
रानीबाग का इस टू लेन पुल के शुरू होने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन हैं। कहा कि यह मार्ग न केवल नैनीताल जिले को जोड़ता है बल्कि कुमाऊं के पांच जिलों के साथ ही गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण कि भी मुख्य मार्ग है।

Ad
Ad