महंगाई के खिलाफ सडकों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा पर अच्छे दिनों का सपना दिखाकर महंगाई बढ़ाने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लमगड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसजनों के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी शामिल रहे।
विकासखंड लमगड़ा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी शिरकत की। प्रदर्शन में महिलाओं ने सिर में गैस सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अग्निपथ योजना का भी कांग्रेस ने विरोध किया जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज रानीखेत में भर्ती के दौरान युवाओं द्वारा जो केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ कहा जा रहा है उसको सब देख और सुन रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है।गरीब एवं मध्यमवर्ग के लोगों के लिए आज अपने परिवार का भरण पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है।उन्होंने आगे कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त है।युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की इस सरकार में केवल नाम में ही डबल इंजन है बाकी यह सरकार ना महंगाई कम करने में सक्षम है और ना ही बेरोजगारी दूर करने में।प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल,ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा मनोज रावत,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट,प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, दीपक मलाड़ा,रमेश बिष्ट, पूरन पाण्डे,माया बर्गली,प्रदीप बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट,प्रकाश चन्द्र, शिवराम आर्य,जर्नादन तिवारी,शिवराज रौतेला, नन्दन सिंह बिष्ट, विशन फर्तयाल,प्रधान हरीश राम,अमर सिंह,प्रेम बगडवाल, कुन्दन सिंह बिष्ट, प्रेम मनराल,मोहन नगरकोटी, पप्पू गुरूरानी,दयाल पाण्डे,हेम आर्या,त्रिलोक सिंह,चन्दन बोरा,राजेन्द्र सिंह मौजूद थे।

Ad
Ad