भाजपा ऐसा परिवार, जहां छोटे-बड़े का अंतर नहीं: प्रताप बिष्ट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी मंडल ने भाजपा के नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा , अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष समीर आर्या का जोरदार स्वागत किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवी दयाल उपाध्यायके नेतृत्व में जे. डी. एम. स्कूल में दमुवाढूंगा में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भव्य स्वागत किया गया।
भव्य कार्यक्रम मुख्य रूप से महामंत्री राजेन्द्र भाकुनी, किशोर जोशी, उपाध्यक्ष, श्रीमती जानकी बिष्ट, गुरु पाण्डे, विनोद तिवारी, अनिल चंदोला आनन्दराम, पूजा भण्डारी, चंदन नेगी, अनुसूचित अध्यक्ष अरुण कुमार टम्टा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमुद साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल रावत, पार्षद भूवन भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, भुवन जोशी, चंद्र देव सिंह व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देवी दयाल उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि भाजपा एक परिवार है। इसी परिवार में छोटा-बड़ा का अंतर नहीं है। आज जरूरत है कि पार्टी की मजबूती के साथ ही सरकार की नीतियों को जन-जन पहुंचाया जाए। कहा कि आज देश की जनता को भाजपा पर विश्वास है। इस विश्वास को बनाए रखने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर देश भर में पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है।

Ad
Ad